Posts

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा जबलपुर के सिहोरा में जागरूकता एवं प्रवेश उत्सव कार्यक्रम संपन्न

Image
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा जबलपुर के सिहोरा में जागरूकता एवं प्रवेश उत्सव कार्यक्रम संपन्न जबलपुर/सिहोरा- भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के सिहोरा तहसील अंतर्गत एक सराहनीय जागरूकता अभियान एवं प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन शासकीय स्कूल धरमपुरा, गोसलपुर में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व तहसील अध्यक्ष श्रीमती राखी तिवारी द्वारा किया गया, जिसमें शाला प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा दुबे के मार्गदर्शन में विभिन्न सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती राखी तिवारी ने श्रीमती सुधा दुबे को संगठन का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। तत्पश्चात बच्चों एवं वरिष्ठजनों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया एवं विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर नवाचार के रूप में बच्चों का डेंटल चेकअप भी कराया गया, जो कि एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल रही। कार्यक्रम में कटनी जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा एवं उनकी टीम का स्वागत किया गया। कटनी जिला अध्यक्ष एवं श्री अनुराग दुबे ने उपस्थित जनसमूह को संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों एवं मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करते...

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, मुरैना जिला अध्यक्ष द्वारा अचलेश्वर मंदिर पर सेवा कार्य: श्रद्धालुओं को केले वितरित

Image
  भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, मुरैना जिला अध्यक्ष द्वारा अचलेश्वर मंदिर पर सेवा कार्य: श्रद्धालुओं को केले वितरित मुरैना। दिनांक 17 मार्च 2026 को भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट मुरैना की जिला अध्यक्ष श्रीमती सरला शर्मा द्वारा अचलेश्वर मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच केले वितरित किए गए। इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंदों एवं मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के प्रति सहयोग और मानव सेवा की भावना को सशक्त करना रहा। श्रीमती सरला शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट सदैव समाजसेवा, मानव अधिकारों की रक्षा एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एक-दूसरे की मदद के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने ट्रस्ट के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव, शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, श्रीमती मधु शर्मा,रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता एवं जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय मानव ...

कंचन हास्पिटल धार में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा सफल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

Image
  कंचन हास्पिटल धार में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा सफल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित राजगढ़ (धार), दिनांक 16 मार्च 2026। कंचन हास्पिटल राजगढ़ (धार) में दिनांक 16 मार्च 2026 को भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, कंचन हास्पिटल एवं जिला अंधत्व निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में तथा चोइथराम नेत्रालय, इंदौर के सहयोग से निःशुल्क मोतियाबिंद निवारण, लैंस प्रत्यारोपण एवं नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एम. एल. जैन मुख्य अतिथि के रूप में तथा डॉ. श्रीमती शीला मुजाल्दा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। शिविर में कुल 110 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जिसमें से 32 मरीजों को ऑपरेशन हेतु चयनित कर बस द्वारा चोइथराम नेत्रालय, इंदौर भेजा गया। नेत्र चिकित्सा सहायक श्रीमती ममता पाराशर द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। इस अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक श्री प्रेम कुमार वैद्य, इंदौर संभाग विधि प्रभारी श्री प्रवीण कुमार शर्मा, धार जिला अध्यक्ष श्री योगेन्द्र तिवारी, धार जिला सचिव श...

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Image
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ग्वालियर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर द्वारा महिलाओं के सम्मान एवं जागरूकता को लेकर दो अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहले कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने समाधान आयुर्वेदिक एवं पंचकर्म चिकित्सालय पहुंचकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता एवं डॉ. श्रीमती साधना गुप्ता का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान की सराहना की। दूसरे कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा ने रानीपुरा क्षेत्र में जाकर घरों में कार्य करने वाली बाइयों एवं उनके बच्चों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस दौरान सभी महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में सिटी सेंटर तहसील अध्यक्ष श्रीमती दीपाली द्वारा भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर ...

देवास मे भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का नर्मदा घाट पर स्वच्छता अभियान एवं सफाई कर्मचारियों का सम्मान

Image
  देवास मे भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का नर्मदा घाट पर स्वच्छता अभियान एवं सफाई कर्मचारियों का सम्मान देवास/नर्मदा घाट: भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा समाज में स्वच्छता और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नर्मदा घाट पर विशेष स्वच्छता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की राष्ट्रीय महामंत्री साधना सेठी एवं देवास जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिता जाट ने नर्मदा घाट पर स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए घाट परिसर की सफाई की। कार्यक्रम के दौरान वहां कार्यरत सफाई कर्मचारियों के समर्पण और मेहनत को देखते हुए उनका सम्मान भी किया गया। उल्लेखनीय है कि नर्मदा घाट पहले से ही काफी साफ-सुथरा है, जिसका श्रेय वहां नियमित रूप से कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को जाता है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त कर सफाई कर्मचारी अत्यंत भावुक और खुश हुईं तथा उन्होंने कहा कि उनके कार्य को पहचान और सम्मान मिलना उनके लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर सभी ने मां नर्मदा के पावन तट को स्वच्छ बनाए रखने का स...

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर की बैठक संपन्न, 29 मार्च के जनेऊ संस्कार कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

Image
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर की बैठक संपन्न, 29 मार्च के जनेऊ संस्कार कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा ग्वालियर :- भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर द्वारा  जिला अध्यक्ष श्रीमती ऊर्मिला नाहर के मार्गदर्शन में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी उपनयन (जनेऊ) संस्कार कार्यक्रम, जो 29 मार्च 2026 को आयोजित किया जाना है, उसकी रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं, आयोजन स्थल, अतिथि स्वागत, भोजन व्यवस्था तथा सामाजिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और सामूहिक रूप से आयोजन को भव्य बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता पाठक, संभाग अध्यक्ष श्रीमती सरला गुप्ता, जिला अध्यक्ष श्रीमती ऊर्मिला नाहर , तहसील अध्यक्ष श्रीमती रूचि गुप्ता, सह सचिव श्री स्वराज गुप्ता, तहसील उपाध्यक्ष श्रीमती नीतू अग्रवाल एवं कानू...

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस अधिकारियों का सम्मान

Image
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस अधिकारियों का सम्मान* देवास/कन्नौद :- भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने हेतु कन्नौद, खातेगांव एवं नेमावर थानों में महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की राष्ट्रीय महामंत्री साधना सेठी एवं देवास जिला कार्यकारिणी सदस्य अनीता जाट कन्नौद थाना पहुंचीं। महिला दिवस के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए थाने से प्राप्त सूचना के अनुसार कार्यक्रम आज ही आयोजित किया गया। कन्नौद थाने में थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक सुषमा भास्कर, उपनिरीक्षक एम.आर. मुस्कान चौहान एवं महिला कांस्टेबल निशा मेहर सहित समस्त महिला पुलिस कर्मियों का फूलमाला, मिठाई, श्रीफल, नारियल एवं सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी ट्रस्ट के पदाधिकारियों का स्वागत किया और मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात खातेगांव थाना में सहायक निरीक्षक जगन्नाथ रमेश गुनिया, प्रधान आरक्षक भानु गौर, महिला आ...

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की नववर्ष के पूर्व पहली बैठक सम्पन्न

Image
  भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की नववर्ष के पूर्व पहली बैठक सम्पन्न नए कार्यक्रमों व जनहित योजनाओं को लेकर बनी कार्ययोजना देवास नववर्ष की शुभ शुरुआत के अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की वर्ष 2026 की पहली संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य आगामी वर्ष में संगठन द्वारा संचालित किए जाने वाले नए जनहितकारी कार्यक्रमों, मानव अधिकार जागरूकता अभियानों एवं संगठन विस्तार को लेकर रणनीति तैयार करना रहा। इस बैठक में संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संभाग मंत्री श्री ज्ञान चन्द शर्मा, संभाग सचिव श्री सुरेश चंद साहू, जिला अध्यक्ष श्री सतीश खण्डेलवाल, जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र कोर, जिला संगठन मंत्री श्रीमती रीना खण्डेलवाल, जिला मंत्री श्रीमती रंजना राय, जिला उपाध्यक्ष श्री नितिन चंद्रवंशी, मीडिया प्रभारी श्री अतुल जोशी, जिला सदस्य श्री महेन्द्र गुज़र, जिला संसद सदस्य श्री दीपक गुज्जर, जिला सदस्य श्री हरीओम भलावी, तहसील उपाध्यक्ष श्री शैलेंद्र प्रजापति, ग्राम पंचायत अध्यक्ष श्री रितेश गुज्जर एवं ग्राम पंचायत अध्यक्ष श्री राम भरोस गुज्ज...

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा लक्ष्मी नारायण मंदिर में भोग, तुलसी पूजन व ₹11,101 की दान राशि समर्पित

Image
आज देवास जिले के ग्राम बेडगांव स्थित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में विधिवत भगवान को भोग अर्पित कर तुलसी माता का पूजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में महिला मंडल की ओर से कलर पेंटिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्य भी निरंतर किया जा रहा है, जिससे मंदिर का स्वरूप और अधिक भव्य व आकर्षक बन रहा है। इस पुण्य अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती साधना शेट्टी ने संगठन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव के शीघ्र एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए मंदिर विकास एवं सेवा कार्य हेतु ₹11,101/- (ग्यारह हजार एक सौ एक रुपये) की दान राशि समर्पित की। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव का संदेश “सेवा, श्रद्धा और समर्पण ही हमारी संस्कृति की पहचान है। मंदिरों का संरक्षण और धार्मिक कार्यों में सहभागिता समाज को सकारात्मक दिशा देती है। संगठन की राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा किया गया यह सेवा कार्य प्रेरणादायी है। मैं सभी महिला मंडल एवं पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।” राष्ट्रीय सचिव श्री शिवम तिवारी का संदेश “धार्मिक स्थलों में सेवा कार्य करना साम...

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट – भोपाल बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न

Image
  भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट – भोपाल बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को न्यू विज़न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लालघाटी – भोपाल में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस बैठक में लगभग 10–12 सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे तथा कुछ नए सदस्यों ने भी संगठन से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की। बैठक में उपस्थित सदस्य: राष्ट्रीय विधि सलाहकार अधिवक्ता राघवेन्द्र सिंह, कर्नल H. P. द्विवेदी, श्रीमती माधवी सिंह, श्री हीरालाल मीणा, श्री राजवंत सिंह तोमर, श्रीमती रश्मि बिसेन, श्रीमती माया, सुश्री सीमा रावत, सुश्री उर्मिला हरिद्वार, सुश्री संध्या, सुश्री नम्रता वर्मा सहित अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली, लक्ष्य और समाजहित में किए जा रहे प्रयासों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही नए सदस्यों को संगठन की नीतियों एवं मानव अधिकार संरक्षण के महत्वपूर्ण उद्देश्यों से अवगत कराया गया। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि संगठन का उद्देश्य व्यक्ति नहीं, विचार और मानवता की रक्षा करना है। ✍️ अगली बैठक की घोषणा अगली बैठक की तिथि 25 अक्टूबर ...

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती एवं शरद पूर्णिमा पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन

Image
  भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती एवं शरद पूर्णिमा पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन राजगढ़ । महर्षि वाल्मीकि जयंती एवं शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में सेल्फ डिफेंस एंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी, राजगढ़ में एक भव्य विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. श्री बलबहादुर सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि रहे। डॉ. श्री आशिष वैद्य एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री दीपक जैन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रेम कुमार वैद्य ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत स्मृति चिह्न व मोतियों की माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में मार्शल आर्ट्स एकेडमी के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात शुरू हुए कवि सम्मेलन में प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी ओजस्वी व प्रेरणादायक रचनाओं से वातावरण को साहित्यिक भावों से सरोबार कर दिया। जिन कवियों ने काव्य पाठ किया उनमें प...

ग्रामीण स्वास्थ्य को बढ़ावा: खातेगांव तहसील में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न

Image
  तिवाड़िया में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 27 ग्रामीणों की हुई जांच खातेगांव (देवास)। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की तहसील खातेगांव इकाई द्वारा ग्राम पंचायत तिवाड़िया में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर ग्राम पंचायत अध्यक्ष श्री बृजेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें 27 मरीजों की आंखों की जांच कर संभावित नेत्र रोगों की पहचान की गई। शिविर में पहुंचने वाले मरीजों की दृष्टि जांच, मोतियाबिंद जांच एवं चश्मा निर्धारण किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार आयोजित इस चिकित्सा पहल की ग्रामीणजनों ने सराहना की। ट्रस्ट द्वारा दी गई नि:शुल्क सेवा से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क सेवा शिविर विभिन्न गांवों में आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में स्थानीय सम्मानित नागरिकों, ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं चिकि...

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट में विनायक गुप्ता बने मध्य प्रदेश के युवा संगठन मंत्री

Image
📢 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ✨ संगठन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और उनके नेतृत्व को प्रोत्साहित करते हुए एक और महत्वपूर्ण दायित्व का वितरण किया गया है। 👉 युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्णा यादव जी की अनुशंसा पर श्री विनायक गुप्ता जी को मध्यप्रदेश में युवा प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। 🚩 🙏 संगठन का विश्वास भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट को विश्वास है कि विनायक गुप्ता जी अपनी प्रतिबद्धता, उत्साह और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण से संगठन के युवा प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा प्रदेश स्तर पर युवाओं को जोड़कर समाज सेवा और मानव अधिकार संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करेंगे। --- 🌸 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव जी का संदेश 🌸 "युवाओं में ऊर्जा और क्षमता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। हमें गर्व है कि संगठन में ऐसे युवा जुड़ रहे हैं जो समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं। हम आशा करते हैं कि विनायक गुप्ता जी अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और कर्तव्यभाव से करेंगे।" 📞 हेल्पलाइन: 07366356042 🌐 वेबसाइट: http://ihrctindia.i...

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की और से सभी देशवासियो को दुर्गा नवमी(महानवमी) की हार्दिक शुभकामनाएँ

Image
  🌺🙏 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की और से सभी देशवासियो को दुर्गा नवमी(महानवमी) की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🌺 ✨ इस पावन अवसर पर माँ दुर्गा आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और शक्ति का संचार करें। ✨ 🪷 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव जी का संदेश 🪷 "नवरात्रि का यह पर्व माँ दुर्गा की साधना और शक्ति का प्रतीक है। आज दुर्गा नवमी के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम समाज में फैली बुराइयों, अन्याय और हिंसा का अंत कर एक न्यायपूर्ण और मानवाधिकार आधारित समाज का निर्माण करें। संगठन की ओर से सभी देशवासियों को दुर्गा नवमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।" 📞 हेल्पलाइन : 07366356042 🌐 वेबसाइट : http://ihrctindia.in 📩 मेल : infoihrct@gmail.com #sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights #दुर्गानवमी #DurgaNavami #Navratri2025 #HappyDurgaNavami #MaaDurga #शक्तिपूजा #NavratriFestival #जयमातादी #दुर्गापूजा #MaaDurgaBlessings #NavamiCelebration #NavratriVibes #FestivalsOfIndia #मानवअधिकार #समाजकीशक्ति #महिलाशक्ति #नवरात्रिसंदेश #Indi...

100 वर्षीय प्रहलाद जी पचोरिया को श्रद्धांजलि: भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी ​आज नगर बागली ने अपने एक प्रेरणास्रोत, 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके श्री प्रहलाद जी पचोरिया को खो दिया। उनकी सादगी, ईमानदारी और संघर्षशीलता हमेशा पूरे नगर को प्रेरित करती रहेगी। यह पूरे क्षेत्र के लिए एक गहरा शोक संदेश है।

Image
📰 नगर बागली से बड़ी खबर 📰 ​ 100 वर्षीय प्रहलाद जी पचोरिया को श्रद्धांजलि: भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी ​आज नगर बागली ने अपने एक प्रेरणास्रोत, 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके श्री प्रहलाद जी पचोरिया को खो दिया। उनकी सादगी, ईमानदारी और संघर्षशीलता हमेशा पूरे नगर को प्रेरित करती रहेगी। यह पूरे क्षेत्र के लिए एक गहरा शोक संदेश है। ​ 🙌 ट्रस्ट का संवेदनशील सहयोग 🙌 ​परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए, भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, देवास मध्यप्रदेश ने तुरंत संवेदनशील पहल की। ट्रस्ट की ओर से शोक संतप्त परिवार को 13 दिन के लिए आवश्यक किराना सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिसमें 50 किलो गेहूं और अन्य गृह उपयोगी सामग्री शामिल है। ​🤝 सांत्वना देने पहुंचे 🤝 ​ट्रस्ट की ओर से प्रदेश महामंत्री संध्या शिवहरे जी, नगर अध्यक्ष श्री दाखा जी कारपेंटर, सदस्य गीता जी चौधरी, माया जी चौधरी एवं सोनम गुप्ता ने परिवार को सांत्वना दी और सहयोग का आश्वासन दिया। ​💬 राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश 💬 ​राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव जी ने कहा: "भारतीय मानव अधिकार सहकार ट...

आज भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, मध्यप्रदेश की महामंत्री श्रीमती संध्या शिवहरे जी द्वारा जरूरतमंद बच्चों को वस्त्र वितरण किया गया।

Image
 🌸 मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है 🌸 आज भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, मध्यप्रदेश की महामंत्री श्रीमती संध्या शिवहरे जी द्वारा जरूरतमंद बच्चों को वस्त्र वितरण किया गया। यह कदम हमें यह याद दिलाता है कि – 👉 "जो हमारे पास आवश्यकता से अधिक है, वह किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान बन सकता है।" 🙏 इस अवसर पर बच्चों ने नए वस्त्र पाकर खुशी जाहिर की और सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। ✨ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव जी का संदेश ✨ “मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का उद्देश्य सिर्फ अधिकार दिलाना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक सहयोग की भावना पहुँचाना है। यदि हम सब अपनी अतिरिक्त चीज़ें दूसरों तक पहुँचाएँ तो कोई भी बच्चा, कोई भी परिवार कभी वंचित नहीं रहेगा।” 🌍 आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपनी अतिरिक्त वस्तुएँ, कपड़े और संसाधन जरूरतमंदों तक पहुँचाएँ। 📞 हेल्पलाइन नंबर: 07366356042 🌐 वेबसाइट: http://ihrctindia.in 📧 ईमेल: infoihrct@gmail.com #sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights #bharatiyamanavadhikarsahkartrust #clothesdistribution #humanityfirs...

आज भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट एवं पुलिस प्रशासन पृथ्वीपुर के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पनिहारी चौकी (निवाड़ी जिला) पर हेलमेट जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया।

Image
  निवाड़ी जिले के ग्राम पनिहारी चौकी पर हेलमेट जागरूकता एवं वितरण अभियान निवाड़ी (पृथ्वीपुर): आज भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट एवं पुलिस प्रशासन पृथ्वीपुर के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पनिहारी चौकी (निवाड़ी जिला) पर हेलमेट जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। अभियान के दौरान पुलिस विभाग और संगठन के पदाधिकारियों ने मिलकर राहगीरों व मोटर साइकिल चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और उन्हें नि:शुल्क हेलमेट वितरित किए। संगठन की भागीदारी भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की ओर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे: संतोष सिंह पंवार – प्रदेश अध्यक्ष,सुरेन्द्र प्रकाश यादव – राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,रामरतन यादव – सागर संभाग अध्यक्ष,महेश भोड़ेले – जिला अध्यक्ष निवाड़ी,सुमित्रा अहिरवार – जिला अध्यक्ष निवाड़ी,रहीश वर्मा – नगर अध्यक्ष पृथ्वीपुर,संदीप नायक – जिला प्रभारी निवाड़ी,पुष्पेंद्र सूत्रकार – जिला सचिव निवाड़ी,दिनेश विश्वकर्मा – जिला सक्रिय सदस्य,अवधेश रजक – जिला सक्रिय सदस्य,नंदराम कुशवाहा – जिला सदस्य,राधा कुशवाहा – जिला सक्रिय सदस्य पुलिस प्रशासन का सहयोग इस अभियान मे...

दिनांक 19 सितम्बर 2025 को भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा हेलमेट जागरूकता अभियान का आयोजन नरसिंहपुर, मुशरान पार्क में किया गया।

Image
  हेलमेट जागरूकता अभियान – नरसिंहपुर दिनांक 19 सितम्बर 2025 को भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा हेलमेट जागरूकता अभियान का आयोजन नरसिंहपुर, मुशरान पार्क में किया गया। इस अभियान में पुलिस विभाग का विशेष सहयोग रहा, जिसमें एसपी डॉक्टर ऋषिकेश मीना, टीआई श्री गौरव चाटे, यातायात टीआई ममता तिवारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। 🔹 अभियान के दौरान भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की जिला अध्यक्ष श्रीमती सविता अग्रवाल, जिला महामंत्री श्रीमती स्वाति जैसवाल, श्रीमती बबीता जाट, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती नीरा बुधौलिया, श्रीमती अर्चना सोनी एवं अन्य पदाधिकारियों ने सड़क पर चलने वाले नागरिकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया। 🔹 जिन लोगों ने हेलमेट पहन रखा था उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। 🔹 वहीं, जिन लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था उन्हें जीवन रक्षा में हेलमेट की अनिवार्यता के बारे में समझाइश दी गई। ✍ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव जी का संदेश : “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है। हेलमेट केवल एक नियम नहीं बल्कि जीवन का रक्षक कवच है। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का यह...

स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम

Image
  स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम दिनांक 19 सितम्बर 2025 को स्वास्थ्य केंद्र, कुम्हापुर, तहसील बागली, जिला देवास (म.प्र.) में राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमति सुधाश्रानी शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। 🔹 कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को पंजीयन की प्रक्रिया, समय पर टीकाकरण कराने की आवश्यकता तथा पोषण संबंधी सुझाव दिए गए। 🔹 ANM सोनिया दीदी, आशा सहयोगी गीता, स्वलक्ष्मी, रुकसाना एवं अगस्त बाला ने भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। 🔹 सभी कार्यकर्ताओं को कार्यस्थल पर समय से उपस्थित रहने और जनहित के कार्यों में सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। ✍ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव जी का संदेश : “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव है। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का संकल्प है कि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य, शिक्षा और जागरूकता की रोशनी पहुँचाई जाए। गर्भवती महिलाओं ...

मानवाधिकारों की रक्षा और समाज में स्वावलंबन की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने “भिखारी मुक्त भारत – आत्मनिर्भर भारत” अभियान की शुरुआत की है।

Image
  भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान मानवाधिकारों की रक्षा और समाज में स्वावलंबन की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने “भिखारी मुक्त भारत – आत्मनिर्भर भारत” अभियान की शुरुआत की है। आज भी हमारे समाज में अनेक लोग भीख मांगकर जीवन यापन करने को मजबूर हैं। यह स्थिति न केवल उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाती है बल्कि समाज के लिए भी चिंता का विषय है। यदि हम उन्हें सीधे भीख देते हैं तो हम अनजाने में उनकी भिक्षावृत्ति को बढ़ावा देते हैं। इसके स्थान पर हमें उन्हें छोटे-छोटे कार्य देकर मेहनताना देना चाहिए। इससे उनमें आत्मविश्वास जागृत होगा और काम करने की आदत विकसित होगी। अभियान के मुख्य बिंदु: 1. भीख न दें – काम दें : सड़क किनारे, चौराहे या सार्वजनिक स्थलों पर भिखारी मिलने पर उन्हें छोटे कार्य जैसे– सड़क किनारे की सफाई, कूड़ा उठाना, पौधों को पानी देना, या अन्य सामान्य कार्य करने को प्रेरित करें और उसके बाद उन्हें पारिश्रमिक दें। 2. आत्मनिर्भरता का संकल्प : हर व्यक्ति को यह समझाना कि भीख से जीवन नहीं बदलता, परंतु मेहनत से आत्मनिर्भरता प्राप्त की जा सकती ह...