भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा जबलपुर के सिहोरा में जागरूकता एवं प्रवेश उत्सव कार्यक्रम संपन्न

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा जबलपुर के सिहोरा में जागरूकता एवं प्रवेश उत्सव कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर/सिहोरा- भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के सिहोरा तहसील अंतर्गत एक सराहनीय जागरूकता अभियान एवं प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन शासकीय स्कूल धरमपुरा, गोसलपुर में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व तहसील अध्यक्ष श्रीमती राखी तिवारी द्वारा किया गया, जिसमें शाला प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा दुबे के मार्गदर्शन में विभिन्न सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती राखी तिवारी ने श्रीमती सुधा दुबे को संगठन का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। तत्पश्चात बच्चों एवं वरिष्ठजनों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया एवं विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर नवाचार के रूप में बच्चों का डेंटल चेकअप भी कराया गया, जो कि एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल रही।

कार्यक्रम में कटनी जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा एवं उनकी टीम का स्वागत किया गया। कटनी जिला अध्यक्ष एवं श्री अनुराग दुबे ने उपस्थित जनसमूह को संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों एवं मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में जयशंकर गौतम, भावना गौतम, मीना कुरेरिया, रश्मि त्रिपाठी, नीतू शर्मा, प्रीति ठाकुर, पिंकी ठाकुर, आकृति श्रीवास्तव, अनिल हलदकार, सुरेन्द्र काछी, सतीश अवस्थी, राजकुमार, जितेन्द्र सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जबलपुर टीम द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य हेतु सिहोरा तहसील अध्यक्ष श्रीमती राखी तिवारी एवं जिला सदस्य श्रीमती सुधा दुबे की विशेष प्रशंसा की गई। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं सम्मान कार्यक्रम को समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला बताया गया।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने अपने संदेश में कहा कि “शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं। सिहोरा टीम द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है और संगठन के उद्देश्यों को सशक्त करता है।”
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता एवं जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त रूप से कहा कि “संगठन का प्रत्येक कार्य मानव सेवा एवं समाज के उत्थान के लिए समर्पित है। सिहोरा में आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण है। हम सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रमों की अपेक्षा करते हैं।”
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights #भारतीय_मानव_अधिकार_सहकार_ट्रस्ट #जागरूकता_अभियान #प्रवेश_उत्सव #सामाजिक_सेवा #मानव_अधिकार #शिक्षा_अधिकार #बेटी_बचाओ_बेटी_पढ़ाओ #समाज_सेवा #जनजागरूकता #सेवा_ही_धर्म #NGOIndia #SocialWorkIndia #CommunityService #EducationForAll #RightToEducation #SchoolProgram #ChildEducation #HealthAwareness #DentalHealth #FreeHealthCheckup #StudentSupport #Jabalpur #Sihora #Katni #MadhyaPradesh #MPNews #IncredibleMP #TrendingNow #ViralPost #Inspiration #PositiveChange #BeTheChange #MakingDifference #IndiaRising


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश केबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण जी गोरा का भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा हुआ स्वागत

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का चतुर्थ स्थापना दिवस के साथ अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस नागदा मुख्यालय पर मनाया गया

नागदा में बालाजी के दिव्य दरबार का सफल आयोजन कई भक्तों के पर्चे बने