भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, मुरैना जिला अध्यक्ष द्वारा अचलेश्वर मंदिर पर सेवा कार्य: श्रद्धालुओं को केले वितरित
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, मुरैना जिला अध्यक्ष द्वारा अचलेश्वर मंदिर पर सेवा कार्य: श्रद्धालुओं को केले वितरित
मुरैना। दिनांक 17 मार्च 2026 को भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट मुरैना की जिला अध्यक्ष श्रीमती सरला शर्मा द्वारा अचलेश्वर मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच केले वितरित किए गए। इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंदों एवं मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के प्रति सहयोग और मानव सेवा की भावना को सशक्त करना रहा।
श्रीमती सरला शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट सदैव समाजसेवा, मानव अधिकारों की रक्षा एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एक-दूसरे की मदद के लिए प्रेरित करते हैं।इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने ट्रस्ट के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव, शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, श्रीमती मधु शर्मा,रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता एवं जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सदैव मानव सेवा को सर्वोपरि मानता है। समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाना हमारा संकल्प है। ऐसे छोटे-छोटे सेवा कार्य ही समाज में बड़े बदलाव लाने की नींव रखते हैं। सभी नागरिकों से अपील है कि वे भी मानव सेवा के कार्यों में आगे आएं और समाज को बेहतर बनाने में सहयोग करें।
#sunilsinghyadavmp
#ihrctbharat
#ihrctindia
#humanrights
#Morena
#MorenaNews
#MadhyaPradesh
#MPNews
#AchleshwarMandir
#TempleSeva
#SevaInTemple
#Seva
#Humanity
#HelpingHands
#SocialWork
#NGOIndia
#NGOWork
#ServeHumanity
#KindnessMatters
#HumanRightsIndia
#SupportTheNeedy
#TrendingNow
#ViralPost
#InstaNews
#IndiaNews
#PositiveVibes
#GoodWork
#Respect
#CommunityService
#BeTheChange
#Inspiration
#Motivation
#DailyInspiration
#MandirSeva
#Bhakti
#PrasadDistribution
#DevotionalService
#FaithAndService

Comments
Post a Comment