भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर की बैठक संपन्न, 29 मार्च के जनेऊ संस्कार कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर की बैठक संपन्न, 29 मार्च के जनेऊ संस्कार कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा
ग्वालियर :- भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर द्वारा जिला अध्यक्ष श्रीमती ऊर्मिला नाहर के मार्गदर्शन में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी उपनयन (जनेऊ) संस्कार कार्यक्रम, जो 29 मार्च 2026 को आयोजित किया जाना है, उसकी रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं, आयोजन स्थल, अतिथि स्वागत, भोजन व्यवस्था तथा सामाजिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और सामूहिक रूप से आयोजन को भव्य बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता पाठक, संभाग अध्यक्ष श्रीमती सरला गुप्ता, जिला अध्यक्ष श्रीमती ऊर्मिला नाहर , तहसील अध्यक्ष श्रीमती रूचि गुप्ता, सह सचिव श्री स्वराज गुप्ता, तहसील उपाध्यक्ष श्रीमती नीतू अग्रवाल एवं कानूनी सलाहकार श्री सुनील पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष श्रीमती ऊर्मिला नहार ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में एकता, संस्कार और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने अपने संदेश में कहा कि
“भारतीय संस्कृति में संस्कारों का विशेष महत्व है। जनेऊ (उपनयन) संस्कार केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि अनुशासन, ज्ञान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम समाज में संस्कारों की परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। संगठन द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की मैं सराहना करता हूं।”
ट्रस्ट के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ.प्रेम कुमार वैद्य,रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर,मनीष गुप्ता, जीवनलाल जैन चाय वाले एवं अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट समाज सेवा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। आगामी 29 मार्च का जनेऊ संस्कार कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायक और संस्कारयुक्त आयोजन होगा।
🌐 वेबसाइट: http://ihrctindia.in�
📞 हेल्पलाइन: 07366356042
📧 Email: infoihrct@gmail.com
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights
#Nagda #UjjainDivision #UpnayanSanskar #JaneuSanskar #IndianCulture #SanatanSanskriti #SocialService #MPNews #TrendingNews #humanrightsindia

Comments
Post a Comment